Patwari Exam: गोपेश्वर में प्रश्नपत्र के सेट की सील खुली मिलने पर छात्र ने जताई आपत्ति, वीडियोग्राफी देख माना

Share This News

 

 

 

News Uttaranchal :    उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए गोपेश्वर के पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र पर सील की चिपकन कम होने से एक अभ्यर्थी ने आपत्ति जताई। बाद में प्रशासन की ओर से उसे दूसरा प्रश्न पत्र दिया गया, लेकिन अभ्यर्थी ने इस पर भी आपत्ति जताकर आंसर सीट कोरी छोड़ दी।

 

 

 

पेपर संपन्न होने के बाद प्रशासन की ओर से अभ्यर्थी को पेपर के केंद्र में आने से सील खुलने तक की वीडियोग्राफी दिखाई, जिसके बाद अभ्यर्थी ने संतुष्टि जताई। बताया जा रहा है कि इस केंद्र में कुछ अन्य प्रश्नपत्रों पर भी सील की चिपकन कम मिली।

संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी ने बताया कि सील सही तरीके से न लगी होने के कारण अभ्यर्थी को दूसरा प्रश्न पत्र दिया गया, लेकिन अभ्यर्थी पेपर न देने की बात पर अड़ा रहा। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र पर गोल स्टीकर कभी ऊपर नीचे हो जाता है। आयोग को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago