Uttarakhand Weather: 15 फरवरी के बाद तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी…अब भीषण गर्मी सहने के लिए रहें तैयार

Share This News

News Uttaranchal : उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली है। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। लेकिन अब सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है। अब भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार रहें, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

 

 

 

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि क्लाइमेट तेजी के साथ बदल रहा है। इसलिए भीषण ठंड पड़ रही है। मैदान में भी पारा एक से दो डिग्री तक पहुंच जाता है। जब बारिश होती है तो दो से तीन दिन में ही एक पखवाड़े की बारिश हो जाती है। इसी तरह इस साल गर्मी भी भीषण पड़ेगी। साथ ही अगले एक माह में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

 

 

 

इस शीतकाल में केदारनाथ में सबसे कम बर्फबारी

केदारनाथ में इस शीतकाल में सबसे कम बर्फबारी हुई है। इस बार धाम में अभी करीब चार फीट ही बर्फ जमी है जबकि गत वर्ष इस दौरान करीब छह फीट बर्फ होती थी। केदारनाथ में जो बर्फ जमा है वह तेज धूप में एक सप्ताह में ही पिघल जाएगी। ऐसे में यहां आगामी मार्च से चारों तरफ पहाड़ियां तपनी शुरू हो जाएगी जिससे ग्लेशियर की बर्फ तेजी से पिघलेगी। ऐसे में नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो सकता है। 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago