क्या एक और ‘श्रद्धा’: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो साहिल ने उतारा मौत के घाट, फिर फ्रिज में छिपाया शव

Share This News

News Uttaranchal : 

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव से श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आने की बात हो रही है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसका शव एक ढाबे के फ्रिज में छिपाकर रख दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल मित्राऊं गांव का ही रहने वाला है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि शव किस हालत में फ्रिज से बरामद किया गया है।

 

क्या ये है कत्ल की वजह

अब तक मिली जानकारी से ये बात सामने आ रही है कि आरोपी युवक की शादी किसी और लड़की से तय हो चुकी थी। प्रेमिका युवक की शादी में बाधा डाल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका के हत्या का प्लान बनाया। उसने प्रेमिका को बुलाया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद एक ढाबे के फ्रिज में प्रेमिका के शव को डाल दिया और फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि ढाबे का फ्रिज खुलने पर जब शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है।

श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर आफताब ने भी फ्रिज में ही रखा था

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने भी उसका शव फ्रिज में ही रखा था। इसके लिए वह एक नया फ्रिज खरीदकर लाया था। इसी फ्रिज में उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करके कई हफ्तों तक रखे थे और फिर धीरे-धीरे उसने दिल्ली के जंगलों में उन टुकड़ों को फेंका था। जांच में तो ये भी सामने आया था कि जब मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी तब अगर वह सख्ती से आफताब से पूछताछ करती तो कुछ टुकड़े फ्रिज से बरामद हो जाते।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago