News Uttaranchal : उत्तराखंड में कोटद्वार के आमपड़ाव वार्ड में बीड़ी जलाते समय थिनर ने आग पकड़ ली और एक ही परिवार के तीन सदस्य आग से गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां और बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि बेटी को बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आमपड़ाव निवासी चेतन सिंह (30) पुत्र राजेंद्र सिंह पेंटर का काम करता है। वह अपनी मां, पिता और एक बहन के साथ यहां रहता है। उसकी एक बहन साधना की शादी हो चुकी है जो कुछ दिन पहले ही उसके घर आई थी। राजेंद्र की दूसरी बहन भावना ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे भाई चेतन अपने कमरे में थिनर से पेंट का ब्रश धो रहा था और पास में थिनर की केन रखी थी।
इसी दौरान उसने बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई वैसे ही ब्रश और उसके हाथ पर आग लग गई। वह आग से बचने की कोशिश कर रहा था कि थिनर से भरी केन भी छिटक कर उसके कपड़ों पर गिर गई और वह आग में जलने लगा।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…