बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के लिए त्रिवेंद्र ने माफी मांगी, मामले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Share This News

News Uttaranchal :   श्रीनगर गढ़वाल : Uttarakhand Paper Leak: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के श्रीनगर पहुंचने पर विश्वविद्यालय गेट के समीप और अदिति केंद्र सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अदिति केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निष्ठावान और समर्पित पार्टी कार्यकर्त्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के नाते दून में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगी।

 

 

 

 

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना साकार होने जा रहा है

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विक्टोरिया क्रास विजेता दरबान सिंह की ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल चलाने की कल्पना को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ही पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी भू भाग में रेल चलाने का सपना प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज सच होता जा रहा है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का पहाड़ की जनता का सपना अब बहुत जल्दी साकार भी होने जा रहा है।

 

 

 

पेपर लीक मामले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर आरोपितों को जेल भेज दिया है। प्रदेश में अब देश का सबसे सख्त नकल कानून भी लागू हो चुका है।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को देश का चहुंमुखी विकास करने वाला बहुत संतुलित बजट बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व और उनकी दृढ़संकल्पशक्ति के कारण ही बीते नौ सालों में ही रक्षा क्षेत्र में भी अब भारत निर्यात करने वाले देशों की श्रेणी में आ गया है।

जबकि इससे पहले आजादी के 70 सालों में रक्षा क्षेत्र में भारत आयातक ही था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व पटल पर मजबूती के साथ अपना प्रभाव भी छोड़ रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बन्नू पैन्यूली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, व्यापार सभा दिनेश असवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जिला कार्यसमिति के सदस्य कुशलानाथ, श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, जगमोहन नेगी, विनय घिल्डियाल, अनुग्रह मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया।

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 days ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 week ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

7 months ago