तपने लगी दिल्ली, फरवरी के पहले 19 दिन की गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, 22 से बदलाव के आसार

Share This News

फरवरी में तपिश की मार झेल रही दिल्ली में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को दिल्ली का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। जो पिछले 14 साल में फरवरी माह के पहले 19 दिन में सबसे अधिक है। फरवरी में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो साल 2006 में 26 फरवरी को गया था।

वहीं साल 2021, 2018, 2017 और 2010 में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री से अधिक गया था, लेकिन यह आंकड़ा 20 फरवरी के बाद ही छू पाया। बारिश की बात करें तो इस साल फरवरी माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे पहले साल 2018 के फरवरी माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 22 फरवरी से मौसम में कुछ बदलाव होगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है। रविवार को पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पारा बढ़ेगा। हालांकि मंगलवार को इसमें मामूली सुधार हो सकता है। 25 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री ही बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म होगा। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

2019 में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
साल 2019 के फरवरी माह में सबसे ज्यादा 19 दिन बारिश दर्ज हुई है। जबकि इस साल एक बार भी बारिश नहीं हुई। बारिश के अभाव में मौसम गर्म हो रहा है। इससे पहले साल 2018 और 2017 में एक बार भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री ही दर्ज किया गया। विभाग की माने तो इस सप्ताह भी बारिश की कोई संभावनाएं नहीं बन रही हैं। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago