27 दिन में गौतम अदाणी ने जितनी दौलत गंवाई, उतने में पाकिस्तान का आधा कर्ज उतर जाता, जानें सबकुछ

Share This News

News Uttaranchal :  कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति रहे गौतम अदाणी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। पोर्ट्स से पावर तक के कारोबार से जुड़े अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति अब 50 बिलियन डॉलर से भी नीचे आ गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सोमवार 20 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार गौतम अदाणी की संपत्ति 49.1 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अदाणी 47.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं।

24 जनवरी को गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी। 140 पन्नों की इस रिपोर्ट ने अदाणी ग्रुप को हिलाकर रख दिया। इसके बाद से अदाणी ग्रुप्स के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। अदाणी की कमाई लगातार प्रभावित हो रही है। आंकड़े देखें तो 24 जनवरी से आज 20 फरवरी तक 27 दिन के अंदर गौतम अदाणी की दौलत 77.3 बिलियन डॉलर कम हो गई है। ये रकम अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मिल जाती तो उनका आधा कर्ज इससे चुकता हो सकता था। पाकिस्तान पर अभी कुल 121.75 बिलियन डॉलर बाहरी कर्ज है।

 

 

 

अभी कितनी है अदाणी की नेट वर्थ?
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सोमवार 20 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार गौतम अदाणी की संपत्ति 49.1 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अदाणी 47.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं। गौतम अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच की संपत्ति का गैप भी बढ़ता जा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी वैश्विक अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 83.6 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार हालांकि अंबानी 8 वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 86 बिलियन डॉलर है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago