तीन बैंक अधिकारियों समेत पांच पर ठगी का मुकदमा, बंधक मकान दिलाने के नाम पर हड़पी रकम

Share This News

News Uttaranchal :    बैंक में बंधक मकान दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.16 लाख ठग लिए गए। मामले में दो बैंकों के दो शाखा प्रबंधकों, एक फील्ड अफसर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका संपर्क राजा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से हुआ था। उसने कारगी चौक के पास एक मकान बताया था। विनोद कुमार ने इस मकान को लेने की इच्छा जताई। प्रबंधक और उसके साथियों ने इस मकान को बंधन मुक्त करने के लिए 5.16 लाख रुपये मांगे। विनोद ने यह रकम उन्हें दे दी। लेकिन, बहुत दिनों तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ तो उन्होंने फिर से शाखा प्रबंधक से संपर्क किया।

आरोप है कि उनके साथियों ने विनोद कुमार के साथ बदसलूकी की और जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में विनोद कुमार की शिकायत पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पीएलएस शाखा, राजा रोड के प्रबंधक राजेश चौहान बध्वा, शाखा के फील्ड अफसर मानव शर्मा, पूजा निवासी पौड़ी, आदेश अग्रवाल और यूनियन बैंक की एक शाखा के प्रबंधक प्रवीण झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago