चार धाम यात्रा 2023 : शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन तीन तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी

Share This News

News Uttaranchal :  चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। फिलहाल तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

 

 

 

ऐसे करें पंजीकरण

  • पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in
  • व्हाट्सअप नंबर 8394833833
  • टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये

 

ये दस्तावेज रखें पास

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • और सही मोबाइल नंबर

चारधाम और हेमकुंड साहिब में आए थे 46 लाख श्रद्धालु

पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल मिलाकर 46 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। जबकि, इन स्थानों पर करीब पांच लाख वाहन पहुंचे थे। इस बार इनकी संख्या इससे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। वाहनों के लिए पुलिस ने पार्किंग का भी पिछले साल खासा इंतजाम किया था। सबसे ज्यादा पार्किंग का स्थान हरिद्वार में उपलब्ध था।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago