News Uttaranchal : पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंगलवार को वाराणसी में सनातन परंपरा पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दूषित हो जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा। युवतियों के साथ जो हो रहा है, वह आधुनिक शिक्षा पद्धति की दिशा हीनता और मर्यादा का अतिक्रमण है। देवियों की रक्षा सनातनी परंपरा से ही संभव है। उन्हें अपने मर्यादा और गोत्र में रहकर ही कोई कदम उठानी चाहिए।
नेपाल से काशी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें और पढ़ने-लिखने की जरूरत है। वे पहले चाणक्य नीति का आध्ययन करें, तब मानस को समझ पाएंगे। उन्होंने ब्रह्मण होने के महत्व की भी चर्चा की।
…तो एशिया के 15 देश हो जाएंगे हिन्दू राष्ट्र घोषित
शंकराचार्य जी ने कहा कि मारीशस अपने को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने को तैयार है। वह भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने का इंतजार कर रहा है। उसका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो एक साल में एशिया के कुल 15 देश अपने को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देंगे। भारत में भी इसकी लहर चल पड़ी है। इसे कोई रोक नहीं सकता है। मैंने डेढ साल पहले छत्तीसगढ़ में इस बात को रखा था। आरएसएस इसको लेकर वहां रैली शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र को लेकर दुनिया में चर्चा है। अमेरिकी पार्लियामेंट में भी इसको लेकर चर्चा चल रही है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…