News Uttaranchal : ऋषिकेश में होटल के कमरे में बिजनौर का युवक और स्थानीय युवती संदिग्ध हालात में मृत पाए गए हैं। युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया पुलिस युवती के जहर पीने की आशंका जता रही है। दोनों के मोबाइल लॉक हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिए गए।
पुलिसकर्मी किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पंखे पर फंदे से युवक का शव लटका था। युवती बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के बिजनौर के मंडावर के अलीपुर नगला निवासी हिमांशु राजपूत (27) के रूप में हुई है।
वहीं, युवती की पहचान परिजनों ने ऋषिकेश के काले की ढाल निवासी वर्षा राजपूत (24) के रूप में की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल भी लॉक हैं। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फोन के लॉक खुलने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…