स्कूल में कुत्ता आने से, शिक्षक ने तोड़ दी छात्र की हाथ की हड्डी

Share This News

 

News Uttaranchal :  उत्तराखंड में पौड़ी ब्लॉक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की ओर से डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने सीईओ से शिकायत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

 

कहा कि शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। आगामी 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षा है ऐसे में कैसे वह परीक्षा दे पाएगा। वहीं सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौंप पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन 17 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया जिसके लिए शिक्षक ने आर्यन को दोषी माना और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

 

आर्यन जब घर पहुंचा तो उसके हाथ पर सूजन थी। उसने मां अरुणा भंडारी को घटना की जानकारी दी। रात में आर्यन के हाथ की सूजन बढ़ी तो अरुणा ने 18 फरवरी को उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण, सतपुली ले गईं। अरुणा भंडारी ने बताया कि आर्यन को शिक्षक ने इतना पीटा की उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है।

अब वह 27 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा कैसे दे पाएगा। अरुणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सीईओ डाॅ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि छात्र को पीटना कानूनी अपराध है। उन्होंने मामले में बीईओ को जांच अधिकारी नामित कर पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago