Uttarakhand Kotdwar: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत।

Share This News

उत्तराखंड के कोटद्वार शहर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवाकोट के जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला गीता देवी(53) को बिजली के तार से करंट लग गया। ग्रामीण आनन- फानन महिला को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां महिला की मौत हो गई। इसके लिए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गीता देवी भाबर क्षेत्र कलालघाटी की रहने वाली थी चारा पत्ती तोड़ने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान वह, वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। वहीं, डॉक्टर ने भी समय पर उपचार शरू नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने बेस अस्पताल में खूब हंगामा किया।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago