21 July 2026

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

0
HARWANT
Share This News

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। वे टाटानगर, पंजाब से अपने जत्थे के साथ पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचीं। यह उनकी हेमकुंड साहिब की दसवीं यात्रा है।

हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रविवार को गोविंदघाट पहुंचीं बुजुर्ग श्रद्धालु हरवंत कौर का गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि हरवंत कौर जत्थे के साथ लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलकर पवित्र हेमकुंड साहिब पहुंचीं। उनके पति पटियाला के राजा की पोलो की टीम के खिलाड़ी थे। हरवंत कौर देश की आजादी से पहले आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं
सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हरवंत कौर लंबे समय से नियमित रूप से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रही हैं। इस अवसर पर गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से संगत के ठहरने, लंगर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए अरदास भी की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!