512 किलो प्याज के लिए किसान को मिले ₹2:₹1 किलो के भाव से खरीदी गई फसल, भाड़ा काटने के बाद बचे ₹2

Share This News

News Uttaranchal :   महाराष्ट्र में सोलापुर जिले का एक किसान 70 किमी दूर प्याज बेचने गया था, लेकिन उसकी 512 किलो प्याज सिर्फ 1 रुपए प्रति किलो के भाव से खरीदी गई। इस तरह किसान को अपनी फसल के लिए 512 रुपए मिले, जिसमें फसल को बाजार तक पहुंचाने का भाड़ा हटाने के बाद उसे 2 रुपए का चेक दिया गया। व्यापारी का कहना है कि किसान के प्याज की क्वालिटी खराब थी।

 

 

70 किमी दूर प्याज बेचने गया था किसान
सोलापुर जिले के बरशी तालुका के बोरगांव में रहने वाले 58 साल के राजेंद्र तुकाराम चव्हाण प्याज की खेती करते हैं। वे 17 फरवरी को फसल की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद में 512 किलो प्याज लेकर सोलापुर बाजार पहुंचे थे, जो किसान के घर से 70 किमी दूर है।

 

मगर यहां APMC (एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी) व्यापारियों ने उनकी फसल को खराब क्वालिटी का बताया। काफी कोशिश करने के बाद भी जब राजेंद्र तुकाराम को फसल की सही कीमत नहीं मिली तो आखिर में उन्होंने फसल 1 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच दी।

 

 

व्यापारी ने किसान को थमाया 2 रुपए का चेक
राजेंद्र तुकाराम ने बताया कि मुझे फसल के बदले 512 रुपए मिले थे, जिसमें से 509.50 रुपए बाजार तक फसल पहुंचाने का किराया और लोडिंग के एवज में काट लिया गया। इसके बाद 2.49 रुपए बचे, इसलिए व्यापारी ने राजेंद्र को 2 रुपए का चेक थमा दिया। अब इससे जुड़े वीडियो और चेक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

किसान ने कहा- ₹40 हजार में तैयार हुई फसल
राजेंद्र बताते हैं कि पिछले साल उन्हें प्याज के लिए 20 रुपए किलो का भाव मिला था। बीज, खाद और कीटनाशकों की कीमत पिछले 3-4 सालों में दोगुनी हो गई है। इस बार केवल 500 किलो प्याज उगाने के लिए करीब 40 हजार रुपए खर्च हुए थे।

प्याज खराब क्वालिटी का था: व्यापारी
किसान से प्याज खरीदने वाले सोलापुर APMC के व्यापारी नासिर खलीफा ने बताया कि राजेंद्र के प्याज की क्वालिटी खराब थी। इससे पहले वे दो खेप में अच्छी क्वालिटी के प्याज लाए थे, तो हमने उन्हें एक बार 18 रुपए किलो और दूसरी बार 14 रुपए का भाव दिया था।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago