News Uttaranchal : गोवा के कैलंगुट में एक दुकानदार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का समर्थन करना भारी पड़ गया। दरअसल, उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपना समर्थन जाहिर करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों के एक समूह ने उस व्यक्ति से सार्वजनिक तौर पर ना केवल माफी मंगवाई बल्कि भारत माता की जय का नारा भी लगवाया। मामला उत्तरी गोवा का है।
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो एक ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उत्तरी गोवा के कैलंगुट में दुकान के मालिक को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों इस पर वह जवाब देता है कि यह एक मुस्लिम इलाका है इसलिए वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। बता दें कि जिस समय यह वीडियो शूट किया गया तब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच चल रहा था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्लॉगर शख्स से कुछ देर बात कर रहा है। व्लॉगर दुकान के मालिक से पूछता है, “कौन खेल रहा है? क्या आप न्यूज़ीलैंड के लिए चीयर कर रहे हैं?” आदमी जवाब देता है, “पाकिस्तान के लिए।” व्लॉगर फिर उससे पूछता है कि क्यों, जिस पर आदमी यह कहते हुए जवाब देता है, “क्योंकि यह मुस्लिम इलाका है।”
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…