Dehradun: सावधान.. QR कोड से पेमेंट करते समय रखें ये खास ध्यान, वॉशिंग मशीन के भुगतान में महिला ने डूबा दी रकम

Share This News

पुलिस के अनुसार, अक्षत कपूर निवासी सुभाषनगर ने तहरीर में बताया कि ऑनलाइन पोर्टल ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन बेचने की पोस्ट डालने के बाद 18 जनवरी को उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने फोन पर ही मशीन खरीदने की डील की। उसने ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा दिया। इसके लिए एक बार कोड भेजा।

ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन का पोस्ट डालकर एक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने मशीन खरीदने का झांसा दिया और फिर भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा। जैसे ही व्यक्ति ने क्यूआर कोड स्कैन किया, खाते से कई बार में 99 हजार रुपये कट गए।

मामले में क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अक्षत कपूर निवासी सुभाषनगर ने तहरीर में बताया कि ऑनलाइन पोर्टल ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन बेचने की पोस्ट डालने के बाद 18 जनवरी को उन्हें एक कॉल आई।

कॉल करने वाले ने फोन पर ही मशीन खरीदने की डील की। उसने ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा दिया। इसके लिए एक बार कोड भेजा। पीड़ित ने इसे ई-वॉलट से स्कैन किया। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके खाते से रकम कट गई। साइबर ठगी के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

सावधान…क्यूआर कोड से भुगतान होता है लिया नहीं जाता

यदि कोई क्यूआर कोड से भुगतान करने की बात करता है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि, क्यूआर कोड भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे भुगतान लिया नहीं जाता। मसलन, यदि आप कोड स्कैन करेंगे तो आपको भुगतान प्राप्त नहीं होगा। बल्कि आपके खाते से पैसा कट जाएगा। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, इसको आप यूपीआई के स्कैन से भी समझ सकते हैं। वहां जब आप स्कैन करते हैं तो भुगतान आपने किया। किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान प्राप्त नहीं कर सकते।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago