Pauri Garhwal News: मनीष सुंद्रियाल बने नैनीडांडा ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष

Share This News

नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से मनीष सुंद्रियाल को ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया। अब तक ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जंगबहादुर सिंह नेगी ने बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य कारणों से पद पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद मनीष सुंद्रियाल का नाम सर्वसम्मति से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया।

मिलन केंद्र कसाना धुमाकोट में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह नेगी ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए हमेशा साथ में खड़े रहेंगे। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने मनीष सुंद्रियाल को एक संघर्षशील, कर्मठ व सुयोग्य कार्यकर्ता बताया। बैठक में रश्मि पटवाल, महेंद्र सिंह कंडारी, प्रदीप गुसाईं, राम विलास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने मनीष सुंद्रियाल को शुभकामनाएं दीं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago