ऑटो के किराए को लेकर युवती ने की बहस, गुस्से में चालक ने घोंपा चाकू

Share This News

News Uttaranchal : दिल्ली:  दिल्ली में एक ऑटो चालक की सवारी से किराए को लेकर बहस हो गई, जिसमें गुस्साए चालक ने युवती को चाकू घोंप दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहीन बाग की रहने वाली 22 वर्षीय महरीन रियाज ने रविवार को नूर नगर से सीसी मार्केट एनएफसी जाने के लिए एक ऑटो ली। जब वह गंतव्य पर पहुंची तो उसके और ऑटो चालक के बीच में किराए को लेकर कहासुनी हो गई।

इस बीच ऑटो चालक को गुस्सा आ गया और उसने महरीन पर एक तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया। इससे महरीन के पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ चोटें आ गईं। जिसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया। महरीन की शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना रविवार को रात करीब 8.30 बजे हुई लेकिन इसकी सूचना अस्पताल से पांच घंटे बाद मिली।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago