उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किशोरी को उसके दोस्त ने मारी गोली, आरोपी कासिम गिरफ्तार

Share This News

News Uttaranchal : दिल्ली   पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने गोली मार दी। किशोर को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना के संबंध में पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लड़की को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

वहीं उत्तर-पूर्वी इलाके के डीसीपी का कहना है कि युवती के कंधे में गोली लगी है। आरोपी की उम्र करीब 19-20 साल है। उसने कहासुनी को लेकर लड़की पर गोली चला दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उस पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago