आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर के द्वारा जटिल कार्य को भी आसानी से किया जा सकता है, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कई समस्याओं का समाधान कम समय में कर सकता है, लेकिन क्या हो अगर इसका गलत उपयोग होने लगे ?
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra Tweet) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को चेताया है। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट के जरिये लोगों को तकनीक के सही इस्तेमाल से होने वाले फायदे और कई प्रेरक घटनाओं से रूबरू कराते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर आगाह किया है।
आनंद महिंद्रा ने कहा कि वैसे तो AI दुनिया के लिए एक तकनीकी रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसके घातक परिणाम भी हो सकते हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ लोगों को गुमराह किया जा सकता है और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं होती।
दरअसल इस वीडियो में एक शख्स बताया है कि कैसे कोई भी AI का इस्तेमाल कर गलत और फेक वीडियो बना सकता है। शख्स दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डीप फेक वीडियो बनाया गया है और वीडियो में बात करते करते कैसे वो अपना चेहरा बदल सकता है।
शख्स ने वीडियो में AI के गलत इस्तेमाल का लाइव उदाहरण भी पेश किया। वीडियो में देखा गया कि कैसे वो शख्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कभी विराट कोहली तो कभी शाह रुख खान का चेहरा खुद से बदल लेता है। वीडियो में हॉलीवुड अभिनेता और आयरन मैन के हीरो रॉबर्ट डॉनी जूनियर का भी चेहरा लगाकर दिखाया जाता है। बता दें कि इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और लोगों ने कमेंट कर हैरानी जताई है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…