होली के दिन भूकंप के झटके, पकवान बना रहे लोग निकले घरों से बाहर

Share This News

News Uttaranchal :    09 March 2023: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप आया। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

 

 

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

 

 

 

इससे पहले, उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं थी। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था।

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक किचन में रखे कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago