भाजपा का दावा: तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए सुरक्षा

Share This News

News Uttaranchal :   भाजपा का कहना है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

 

 

 

सिसोदिया जानते हैं केजरीवाल के कई राज- भाजपा

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी। जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव में आए शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच कर इसके साजिशकर्ता को पकड़ना चाहिए। दिल्ली में भ्रष्टाचार करने वाले एक-एक करके सामने आ रहे हैं। अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago