पौड़ी गढ़वाल रिखणीखाल : खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला, मौत

Share This News

News Uttaranchal :   रिखणीखाल ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया। सूचना मिलने के बाद दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है।

 

ग्राम प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम डल्ला के तोक गांव लडवासैंण निवासी बीरेंद्र सिंह (73) बृहस्पतिवार शाम को घर के समीप ही खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने आग जलाकर और शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया। बाघ ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

सूचना मिलते ही रिखणीखाल के थानाध्यक्ष अरविंद सिंह भी मय फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है। कर्तिया की बीडीसी सदस्य विनीता ध्यानी, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी व विनयपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटा है। जहां बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

रेंजर महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए हुई रवाना

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago