Uttarakhand Weather: मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Share This News

News Uttaranchal : 

अगले चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अगले चार से पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दून में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

 

तापमान

जनपद – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून – 35.1 – 17.6

पंतनगर – 36.2 – 14.4

मुक्तेश्वर – 25.3 – 10.5

न्यू टिहरी – 25.3 – 13.1

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago