हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि नवविवाहिता हो गई दुर्घटना की शिकार, सदमे में पति और परिवार

Share This News

News Uttaranchal : धारचूला : Accident in Dharchula: एक माह पूर्व हुई शादी के बाद मायके से दुगगुना (गौना) कर ससुराल लौट रही नवविवाहिता की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पति समेत चार लोग घायल हो गए। एक माह पूर्व ही वैवाहिक बंधन में बंधी महिला की मृत्यु से मायके और ससुराल में शोक व्याप्त है।

 

 

शुक्रवार की देर सायं 24 वर्षीय पूजा धामी अपने मायके से दुनगुना (गौना) कर पति देवेंद्र सिंह व अन्य स्वजनों के साथ अपने मायके स्यांकुरी से आल्टो कार संख्या यूके 05टीए-3384 ससुराल गर्गुवा को जा रही थी। वाहन जब तवाघाट से सोबला मार्ग पर जा रहा था तवाघाट और छिरकिला के मध्य नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

नवविवाहिता की मौके पर ही हो गई मौत

कार में सवार महिला पूजा धामी पत्नी देवेंद्र सिंह धामी निवासी गर्गुवा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में सवार 28 वर्षीय देवेंद्र धामी पुत्र आन सिंह धामी, 23 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र आनंद सिंह, 28 वर्षीय भरत सिंह कुंवर पुत्र कुंवर सिंह और 14 वर्षीय मल्लिका पुत्री राजेंद्र सिंह धामी घायल हो गए।

वाहन दुर्घटना होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही 108 एंबुलेंस को भी दी। आसपास के ग्रामीण खुद बचाव कार्य में जुट गए। अंधेरा हो चुका था। घायलों को खाई से निकाला। इस बीच धारचूला और पांगला थाने से पुलिस रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक महिला के शव को सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को सीएचसी धारचूला पहुंचाया गया। मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि घायलों को लेकर जब वह एलागाड़ के पास पहुंचे थे तो रास्ते में 108 चिकित्सा वाहन भी पहुंचा।

 

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago