किशोरी का पीछा करते हुए पहुंचा घर तक, पड़ोसियों ने दबोचा देहरादून

Share This News

News Uttaranchal :  किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी दिनों ने किशोरी का पीछा कर रहा था, लेकिन बीते शनिवार को वह उसके घर तक पहुंच गया। पीड़िता के स्वजन और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उनकी 13 साल की भतीजी का रायपुर निवासी राहुल अक्सर पीछा करता है और उससे छेड़खानी करता है। 22 अप्रैल को आरोपित भतीजी का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान पड़ोसियों, राहगीरों व स्वजन ने आरोपित को पकड़ लिया।

 

 

 

इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि राहुल की इस साल जुलाई में शादी होनी है और वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी मंगेतर के घर में भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago