UP: सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, उखाड़ फेंके भाजपा के झंडे

Share This News

News Uttaranchal :  शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से लौट रहे कुछ लोगों पर गांव मालैंडी में हमला बोल गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे भी उखाड़ फेंके।

इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना के संबंध में हसनपुर के ग्राम प्रधान ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।

ऊन क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीण नाथीराम सैनी, महेंद्र सैनी, श्याम सिंह शर्मा, अक्षय, कालूराम, प्रेम सिंह कौरी, सूरज, बलजोर सिंह वाल्मीकि, आकाश कुमार आदि अपनी गाड़ियों में सवार होकर शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए आए थे।

वहीं, दोपहर को रैली के समाप्त होने के बाद सभी लोग शामली से वाया गढ़ीपुख्ता होते हुए गांव हसनपुर लौट रहे थे। जब वह गांव मालैंडी स्थित भूमिया खेड़ा के निकट पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि गाड़ी पर सवार लोगों ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट कर दी। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और भाजपा के झंडे उखाड़ फेंके। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत हसनपुर के ग्राम प्रधान रूपसैन सैनी को दी। इस पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गढ़ीपुख्ता थाने जाकर युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago