News Uttaranchal : हेलीकॉप्टर के पंखे से कट कर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेता है। यूकाडा ने हेलीकॉप्टर में उतरने और चढ़ने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
यूकाडा की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार हेलीपैड पर बोर्डिंग से पहले हेली कंपनियों की ओर से यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। हेलीकॉप्टर में चढ़ते और उतरने समय सुरक्षा के लिए हेली ऑपरेटर कंपनियां मार्शलिंग और ग्राउंड स्टाफ की तैनात करेगी। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में यात्री सुरक्षा ब्रीफिंग कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए
हेलीकॉप्टर में यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इसके लिए यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने और खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देनी होगी। हेलीकॉप्टर में एयर सिकनेस बैग होने के साथ ही यात्रियों को प्रयोग करने के बारे में बताना होगा। आपात स्थिति में यात्रियों को निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…