News Uttaranchal : दुगड्डा-कांडाखाल मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत हथनूड़ के पल्ला गांव में सांड ने एक 10 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। घटना से परिजनों और गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि जाफर अली की बेटी आईना बानो पांचवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय हथनूड़ में पढ़ती थी।
वह घर से स्कूल आ रही थी। गांव के रास्ते में लावारिश कुत्ते एक सांड के पीछे पड़े थे और उसे दौड़ाने में लगे थे। कुत्तों से पीछा छुड़ाते हुए सांड दौड़ रहा था, इसी दौरान अचानक छात्रा आईना बानो आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। लेकिन परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। घटना का शिकार हुई बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है। सोमवार को शोक के कारण कोई छात्र-छात्रा विद्यालय नहीं पहुंचे। अध्यापक प्रभा रावत ने बताया कि सोमवार को प्रधानाध्यापक महाराज सिंह तोमर व वह छात्रा के घर गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…