पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले तो पुलिस ने देर से मुकदमा दर्ज किया, अब जांच में ढिलाई बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और पुलिस कप्तान को निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद कप्तान ने कैंप ऑफिस में अंद्रीजा सिंह से मिलकर पूरी जानकारी ली।
अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। इस दौरान उनके पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह ने घर के गेट पर ताला लगा दिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। कारण पूछने पर मारपीट करने लगे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी की थी शिकायत
इस मामले में अंद्रीजा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था। पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी।
तहरीर के आधार पर अब अंद्रीजा के पति, ससुर, देवर और पति के मैनेजर के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। रविवार को अंद्रीजा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से भी मुलाकात की। एसएसपी ने बताया कि अंद्रीजा सिंह से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। मामले में तेजी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…