रामनगर में एक पति महिला के साथ हैवानियत करता रहा। महिला पिछले तीन माह से चुपचाप सहती रही और उसे अधमरा तक कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर तक रेफर करना पड़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिला के मां-बाप के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ।
ग्राम काली मौलेखाल सल्ट निवासी शंकरदत्त मठपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 2007 में बेटी संतोषी की विवाह शांतिकुंज गली नंबर 2, इंद्रा कॉलोनी रामनगर पूरन चंद्र ध्यानी पुत्र स्व. माधवानंद ध्यानी से किया था। शादी के बाद दो बेटे हुए। एक बेटे की 2016 मौत हो गई और दूसरा बेटा निखिल ध्यानी अपने नाना के साथ गांव में रहता है। बताया कि वह 22 मई को निजी कार्य से रामनगर बाजार आए थे।
रामनगर आने पर वह बेटी के मकान पर पहुंचे तो देखा मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसका मुंह सूजा हुआ था और सिर से बदबू आ रही थी। बाल हटाकर देखा तो सिर कई जगह से फटा हुआ और घाव सड़ रहा था।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…