दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों का अपहरण करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बच्चा चोर गिरोह से जुड़ा है।
इसके बाद युवक कुछ दूरी पर दूसरी गली में पहुंचा और एक घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को गोद में उठाकर वहां से फरार हो गया। बच्चे रोने न लगे, इस पर युवक गली में ही कुछ दूरी पर खड़ी एक आइसक्रीम की ठेली पर गया और आइसक्रीम खरीदने लगा। इस बीच गोद में लिए बच्चे को गली के कुछ बच्चों ने पहचान लिया और जानकारी गली में खड़े लोगों को दी। लोगों ने युवक से बच्चे को लेकर पूछताछ की।
बच्चे को झोली से बाहर निकाला
युवक ने बच्चे को अपना बेटा बताया और वहां से फरार होने लगा। युवक को फरार होता देख गली के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई और युवक को दबाेच लिया। साथ ही उसकी जमकर मारपीट कर दी। साथ ही बच्चे को गोद से छीन लिया। उन्होंने बच्चे को झोली से बाहर निकाला और उसके माता-पिता की तलाश की।
बच्चे को तलाश करते शमशेर भी गली में पहुंच गया और लोगों को जानकारी दी कि वह उसका बेटा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोरी का मामला गंभीर है। हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…