नौले-धारों का संरक्षण जरूरी

Share This News

अल्मोड़ा :  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव और वित्त सलाहकार राजेश सिंह ने जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के तहत बृहस्पतिवार को हवालबाग और ताड़ीखेत विकासखंड में बनाए गए अमृत सरोवर और जल संरक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के आसपास पौधे लगाने होंगे ताकि इन सरोवरों में पानी की उपलब्धता बनी रहे।

 

उन्होंने हवालबाग के वल्सा गांव, ताड़ीखेत के सोनी बिनसर में बने अमृत सरोवरों सहित निर्माणाधीन गगास बांध और रानीझील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन सरोवर और बांध के पास पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल करनी होगी। जल संवर्द्धन के लिए कई जगह खाल का निर्माण किया जाना चाहिए। नौले-धारों के संरक्षण की भी जरूरत है। इन कार्यों के भरोसे हम जल को संरक्षित कर भविष्य में जल संकट की गंभीर समस्या से निपट सकेंगे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago