लायंस क्लब ने पौध रोपण कर मनाया राष्ट्रीय माता पिता दिवस

Share This News

लायंस क्लब की ओर से पौध रोपण कर राष्ट्रीय माता-पिता दिवस मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने अपने माता-पिता के साथ पौधा रोपा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविवार को क्लब के सदस्य अपने परिजनों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज सिगड्डी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर और नजदीकी क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने माता पिता के समक्ष इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रोहित बत्ता, प्रोजेक्ट संयोजक विशु अग्रवाल, हुकम सिंह नेगी, राजेश फूल, डाॅ. एसके खट्टर, अवधेश चमोली, विनोद अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुभेंद्र जोशी मौजूद रहे।

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago