गुमखाल बाजार में एनएच के चौड़ीकरण के मानकों में दें छूट

Share This News

गुमखाल के लोगों ने कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर गुमखाल बाजार में चौड़ीकरण के मानकों में छूट देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा।

 

ज्ञापन में लोगों ने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद से बुवाखाल-पौड़ी-श्रीनगर तक डबल लेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके तहत गुमखाल बाजार में भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। कहा कि एनएच के मानकों के अनुसार एनएच का चौड़ीकरण होने पर गुमखाल बाजार की 90 फीसदी दुकानें खत्म होने से बाजार का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा जिससे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुमखाल बाजार को बचाते हुए डेवडाली-रैतपुर होते हुए बाईपास का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत, भाजपा नेता दिगंबर रावत, ग्राम प्रधान नीतू रावत, सन्नू देवी, ताजबर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुबीर रावत आदि शामिल रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago