कोटद्वार। शुक्रवार को अलग -अलग घटनाओं में दो बाइक सवार बदमाश कोटद्वार महाविद्यालय से घर लौट रही दो छात्राओं के मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शिवपुर निवासी छात्रा सुमिता और कौड़िया निवासी कंचन ने बताया कि वे शुक्रवार को महाविद्यालय से घर को लौट रही थीं। तभी उनके घर के पास दो युवकों ने उनके पास आकर उनके मोबाइल की बैटरी डाउन होना बताकर अर्जेंट कॉल करने के लिए छात्राओं से मोबाइल मांगा। उन्होंने जरूरतमंद समझकर उन्हें अपना मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल मिलते ही बाइक सवार दोनों युवक मोबाइल लेकर भाग गए। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…