उत्तराखण्ड :: सितंबर से प्रदेश के 10 जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Share This News

प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती एक सितंबर से शुरू की जाएगी। इनमें से 10 प्लाटून कमांडर के पद भी होंगे। इसके लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। पहला चरण एक सितंबर को शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे।

इस बार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन भी किया गया है। भर्ती के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति चयन करेगी। इनमें एक सदस्य जिलाधिकारी और एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित किया जाएगा।
 

अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी भर्ती

पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी के लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। जबकि, इसके अलावा योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे ।

ये होंगी अहर्ता और वेटेज

आयु- 18 से 40 वर्ष

शैक्षणिक अहर्ता – न्यूनतम 10वीं पास

शैक्षणिक अहर्ता के लिए-10 अंक

एनसीसी के लिए-05 अंक

कुशल खिलाड़ी के लिए-05 अंक

कुशल वाहन चालक के लिए-05 अंक

होमगार्ड विभाग के लिए-05 अंक

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago