इण्टर कॉलेज काण्डाखाल के शिक्षकों द्वारा दी गयी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता

Share This News

इण्टर कॉलेज काण्डाखाल लंगूर में कक्षा 9 कुमारी प्रेरणा एवं कक्षा 11 में अध्यनरत छात्रा कुमारी प्राची पुत्री जसपाल, ग्राम- हलसी का मकान दिनांक 13-8-2023 को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया पीड़ित परिवार की सहायता हेतु विद्यालय से छात्र – छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों , प्रधानाचार्य द्वारा ₹ 17685/जमा किए गये, तथा पीड़ित परिवार को ₹ 17685/रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए।

यमकेश्वर कांडाखाल 13 अगस्त की रात को हुयी भीषण बारिश के बाद भूस्खलन में ग्राम- हलसी, निवासी जसपाल सिंह का मकान भूस्खलन में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिस समय पूरा परिवार सो रहा था तभी रात लगभग रात्रि 1:30 बजे भीषण आवाज के साथ मलवा उनके मकान की दीवारों को तोड़ते हुए आगे निकल गया। गनीमत यह रही की जसपाल सिंह ने किसी प्रकार मलवे में बहने से अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बहार निकाल पाए । जसपाल सिंह के पास दो खड़ी दीवारों के अलावा कुछ भी नहीं बचा सभी घर गृहस्ती का सामान मलबे के साथ बह गया।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago