तीन साल बाद मिले 106 सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थी, काउंसलिंग के बाद स्कूलों में मिलेगी नियुक्ति

Share This News

शिक्षा विभाग को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से तीन साल बाद कई विषयों के 106 एलटी सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थी मिले हैं। आयोग ने शिक्षा विभाग से इनकी नियुक्ति की संस्तुति की है। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास के मुताबिक, 24 और 26 अगस्त को इन अभ्यर्थियों के समस्त अभिलेखों के मिलान के बाद इन्हें स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक एलटी के खाली पदों के लिए चार अगस्त 2020 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक, 60 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत विभागीय लिखित परीक्षा के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। आयोग ने 10 अक्टूबर 2020 को इसके लिए विज्ञप्ति प्रकाशित कर आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई।

106 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति
इसके बाद अब आयोग की ओर से संगीत, उर्दू, सामान्य, व्यायाम, संस्कृत विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं हिंदी के पदों के लिए 106 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की है। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास के मुताबिक, चयनित सभी अभ्यर्थियों को अभिलेखों के मिलान के लिए 24 और 26 अगस्त को अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कालेज नैनीताल के सभागार में बुलाया गया है।

बताया कि 24 अगस्त को संगीत, उर्दू, सामान्य, विज्ञान, गणित व व्यायाम के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान किया जाएगा, जबकि 26 अगस्त को संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी के अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago