उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता भंडारी की माँ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है। अंकिता की माँ ने डीएम के द्वारा सीएम धामी को जो पत्र भेजा है, उस पत्र में अंकिता की माँ ने अंकिता भंडारी केस की पैरवी कर रहे डीजीसी जितेंद्र रावत पर भरोसा ना जताते हुए, इस केस में किसी और वकील से पैरवी कराने की बात कही है। साथ ही किसी और भरोसेमंद क्रिमिनल ऑफेंस के वकील से पैरवी करवाने की मांग उठायी है।
दरअसल इस केस में उत्तराखंड सरकार के द्वारा हाई कोर्ट के निर्देश के बाद डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत को इस केस की पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किए गया है। लेकिन अंकिता के परिजन इस मामले की पैरवी डीजीसी जितेंद्र रावत के बजाय, किसी और वकील से करवाना चाहते हैं। ऐसे में अंकिता भंडारी की माँ ने केस की सही और मजबूत पैरवी के लिए वकील बदलने की मांग सीएम धामी से की है। साथ ही अंकिता की मां ने सीएम को भेजे अपने मांग-पत्र में अंकिता भंडारी मर्डर के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के दौरान उनका भी प्रतिनिधि वहाँ मौजूद रखने की पुरजोर मांग की है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…