अलर्ट: अगले सप्ताह से डिलीट होंगे Gmail के ये लाखों अकाउंट, गूगल ने दी चेतावनी, पहले ही कर लें ये काम

Share This News

आपकी एक गलती से आपका सालों पुराना Gmail अकाउंट डिलीट हो सकता है। दरअसल गूगल ने कहा है कि वह लाखों ऐसे Gmail अकाउंट को डिलीट करेगा जो एक्टिव नहीं हैं। इसकी शुरुआत अगले महीने यानी दिसंबर 2023 से होने जा रही है जिसमें महज कुछ ही दिनों का वक्ता है। इसके लिए गूगल ने एक अर्जेंट डेडलाइन दी है।

 

 

गूगल ने कहा है कि उन सभी Gmail अकाउंट को डिलीट किया जाएगा जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं, हालांकि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है जो रेगुलर जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर और फोटोज जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने इसके लिए नई पॉलिसी बनाई है। गूगल के मुताबिक जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उनपर साइबर अटैक की संभावना सबसे ज्यादा है।

यदि आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट डिलीट ना हो तो तुरंत अपने अकाउंट में लॉगिन करें। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे रीसेट करें। इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को ऑन करें। एक बात आपको बता दें कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।

अकाउंट को डिलीट करने से पहले गूगल ऐसे यूजर्स को कई सारे नोटिफिकेशन भेज रहा है और रिकवरी के लिए कह रहा है। एलन मस्क ने भी हाल ही में कहा है कि कई वर्षों से इस्तेमाल ना हो रहे एक्स (ट्विटर) अकाउंट को डिलीट किया जाएगा और अर्काइव में डाला जाएगा।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago