Rishikesh: चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, कमरे का सामान भी हुआ राख

Share This News

ऋषिकेश में गुरुवार तड़के चाय बनाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा नगर गणेश विहार गली नंबर चार में महिला यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर चमोली के घर पुताई का काम चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने एक ही कमरे में रसोई व अन्य कमरों का सामान रखा हुआ है।

तड़के महिला कमरे में गई और चाय बनाते समय उसकी सिल्क की साड़ी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि महिला कुछ कर पाती कमरे में भी आग लग गई और आग के कारण उसकी कमर व पैर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।

चीखें सुनकर पहुंचे लोग

महिला की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। इस दौरान पार्षद ब्रिजपाल राणा ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, महिला को भी एम्स में भर्ती कराया गया।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago