उत्तराखण्ड बागेश्वर : चार परिवारों ने किया घर वापसी , अपनाया ये धर्म, चार पीढ़ी पहले इनके पूर्वज बने थे ईसाई

Share This News

कपकोट के पोलिंग गांव में ईसाई धर्म से जुड़े चार परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सुदर्शन वाहिनी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गांव के कालभैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चारों परिवारों के 27 सदस्यों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया।

 

 

विहिप के जिलाध्यक्ष कैलाश गढि़या के नेतृत्व में तीनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सरयू नदी का पावन जल लेकर स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का संकल्प लिया। विहिप के प्रांत सह सत्संग प्रमुख पूरन सिंह रावत ने बताया कि ईसाई धर्म अपनाने वाले सभी परिवार अनुसूचित जाति से थे। करीब चार पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

इस मौके पर विहिप के जिला सहमंत्री तरुण सिंह कन्याल, कपकोट प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कपकोटी, बजरंग दल अध्यक्ष मनीष कपकोटी, प्रखंड मंत्री हरीश उपाध्याय सत्संग प्रमुख दीवान सिंह मेहता, बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार जी, जिला सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह नगरकोटी, सुदर्शन वाहिनी के प्रांत संगठन अध्यक्ष मनीष कपकोटी, मंत्री जगदीश सिंह गढ़िया, प्रांत धर्म प्रचारक विनोद सिंह कपकोटी, प्रवीण कपकोटी आदि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago