Haridwar: सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Share This News

हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे।

आरोपी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी मेल आईडी तैयार कर अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago