Budget 2023 New Tax Slab: 5, 10 और 15 लाख कमाने वालों को अब कितना देना होगा इनकम टैक्स? ये है पूरा कैलकुलेशन

Share This News

बिजनेस डेस्क। Budget 2023 New Tax Slab: वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में नए टैक्स व्यवस्था की घोषणा कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बताया कि अब सात लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

बजट 2023 नया टैक्स स्लैब (Budget 2023 New Tax Slab)

नए टैक्स स्लैब के मुताबिक 3 से 6 लाख तक की आय पर 5 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। 6 से 9 लाख तक की आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। 9 से 12 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत का टैक्स लिया जाएगा। 12 से 15 लाख तक की आय पर 20 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।

 

 

अब होगाी सात लाख पर टैक्स छूट

वित्त मंत्री ने बजट घोषणा के बाद सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स नहीं लगेगा। सीए गौरव अग्रवाल के ने बताया कि ये लाभ आपको 50,000 रुपये की स्टैंडर्ड छूट और 80C के तहत दिए जाने वाली छूट को मिलाकर ही प्राप्त होगी।

किसे कितना होगा फायदा

आय अब टैक्स पहले टैक्स फायदा
0-3 लाख छूट 2500 2500
3-6 लाख 15,000 22500 7500
6-9 लाख 45,000 60,000 15,000
9-12 लाख 90,000 1,15,000 25,000
12-15 लाख 1,50,000 1,87,500 37,500

(नोट सभी आंकड़े रुपये में है।)

2014  में आखिरी बार बदला था टैक्स स्लैब

इससे पहले आखिरी बार टैक्स स्लैब में बदलाव सरकारी की ओर से 2014 में किया गया था। वहीं 2020 के बजट में केंद्र सरकार की ओर से सरकार की ओर से नया टैक्स सिस्टम लाया गया था।

admin

Recent Posts

हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्यर सिंह धामी के खंडित जिले में प्रशासन ने सोमवार को भी बागान…

5 days ago

सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं 10 विषय होंगे अनिवार्य, एससीईआरटी ने तैयार किया ड्राफ्ट

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे।…

3 months ago

सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ, 17 देशों से आए प्रतिनिधि

राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी…

3 months ago

बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने किया मसूरी-धनोल्टी का रुख, चकराता में भी उमड़े सैलानी,

रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख…

3 months ago