Ram Mandir Ayodhya : कर्मकांड के बाद गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा हुई विराजित

Share This News

रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज तीसरा दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ था। 22 जनवरी को नव निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

 

कर्मकांड के बाद गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा हुई विराजित

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड गुरुवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसी मान्यता के चलते शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इससे पहले दोपहर 12:30 बजे रामलला की अचल मूर्ति को उनके आसन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजित कराया गया। पहले दिन करीब सात घंटे तक पूजन चला। गुरुवार को मुख्य यजमान के रूप में अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश भागचंदका रहे।

देश के सभी 8300 स्टेशन 22 जनवरी को होंगे राममय

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देश के सभी 8300 से अधिक रेलवे स्टेशन रोशनी में नहाते नजर आएंगे। रेलवे ने कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों की पहचान की है, जिनके नाम के आगे या पीछे भगवान राम का नाम जुड़ा है। उस दिन इन स्टेशनों पर खास व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के नाम से जुड़े स्टेशनों पर भी खास इंतजाम किए गए है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में देश में 8300 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। इनमें 354 ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिनके आगे या पीछे श्रीराम जुड़ा है। 22 जनवरी के दिन इन सभी रेलवे स्टेशनों पर खास तैयारी की जाएगी। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर तैयारियां करने के लिए बोल दिया है। ताकि समय रहते यहां पर दिए से रोशनी की जा सके।
admin

Recent Posts

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

3 months ago

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

8 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

8 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

8 months ago