Rajnath Singh: जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री, देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Share This News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। यहां से उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं।

 

 

रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।

 

प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंतां

कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए हमें अध्ययन की जरूरत है कि क्या सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने में दुश्मनों का हाथ है।

उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम संबंधी घटना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। कहा कि सीमा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मोदी सरकार का दृष्टिकोण पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग है।

हम सीमावर्ती क्षेत्रों को बफर जोन के रूप में नहीं मानते हैं। हमारे लिए वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं। हम अपनी विकास यात्रा को समुद्र से सीमाओं तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago