Categories: Uncategorized

Ram mandir: सवा लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुआ देहरादून…सीएम ने सजाई रंगोली, निकली भव्य शोभायात्रा,

Share This News

उत्तराखंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल है। रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में सवा लाख दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों से परेड ग्राउंड में जयश्रीराम लिख भव्य धनुष बनाया गया। सीएम धामी ने भी इसमें प्रतिभाग कर दीप जलाएं और सभी को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्रीराम भजन भी गाया।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि धामी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबकों देखने को मिल रहा है। इस सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे।

 

 

 

वहीं, उन्होंने अपने आवास में फूलों की रंगोली बनाई, पूरे घर में रंग बिरंगी लाइट, दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी प्रदेशवासी अपने घरों में इस प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को उत्साह एवं उमंग से मनाए।

 

 

 

उधर, शहर में लगातार दूसरे दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई। क्लेमेंटटाउन में निकली शोभायात्रा का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। ऊंट-घोड़ों ने इस यात्रा की शोभा बढ़ाई तो वानर सेना और राम-हनुमान की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने झांकियों को ऐसे सिर नवाया मानो भगवान दून आए हों।

 

रविवार को क्लेमेंटटाउन में श्रीरामलीला समिति की ओर से रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। रामभक्त पहले श्रीपिपलेश्वर महादेव मंदिर में एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। इस उद्घोष के बाद शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव-रघुनाथ मंदिर में संपन्न हुई।

 

 

 

शोभायात्रा में राम भजनों की धुन से वातावरण राममय हो गया। शोभायात्रा में ‘…राम आएंगे’, ‘रामजी की निकली सवारी…’, ‘अवध में राम आए हैं…’ सहित कई भजनों पर रामभक्त थिरकते रहे। शोभायात्रा जहां से गुजरती वहां ही इसका स्वागत हुआ। कई लोगों ने अपने दरवाजे पर शोभायात्रा पहुंचने पर प्रसाद बांटा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago