Uttarkashi News: पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देहरादून से पादरी की पत्नी गिरफ्तार

Share This News

पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस हर एक पहलू को देखकर जांच कर रही है। साथ ही क्षेत्र में जासूसी एंजेंसियां भी सक्रिय हैं। धर्मांतरण मामले में पादरी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मांतरण सिर्फ एक नहीं बल्कि दूसरे गांवों में भी कराया गया। इसकी पुलिस जांच कर रही थी।

उत्तरकाशी के पुरोला धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने धर्मांतरण प्रकरण में देहरादून से अमन पास्टर की पत्नी एकता को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात प्रिंस चौक से नौगांव चौकी के एएसआई ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि धर्मांतरण मामले में पादरी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उत्तरकाशी में पुरोला के गांव में धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखने के लिए एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को उत्तरकाशी भेजा गया था। एडीजी वहां तीन दिनों तक कैंप करेंगे।

धर्मांतरण मामले में पादरी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर से भी कई लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ था। धर्मांतरण सिर्फ एक नहीं बल्कि दूसरे गांवों में भी कराया गया। इसकी पुलिस जांच कर रही थी। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को उत्तरकाशी भेजा गया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago